Breaking News

आकाशवाणी रामपुर से आज प्रसारित होंगी सुरेन्द्र नाज़ बदायूनी की ग़ज़लें

Spread the love

‘कलाम-ए-शायर’ कार्यक्रम में होली शीर्षक से सुनाई देंगी रचनाएँ
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। सुरेन्द्र नाज़ बदायूनी की ग़ज़लों का प्रसारण आज 3 मार्च 2026 को प्रातः 09:30 बजे आकाशवाणी रामपुर से किया जाएगा। श्रोतागण ‘कलाम-ए-शायर’ कार्यक्रम के अंतर्गत उनकी ग़ज़लें स्वयं उनकी जुबानी सुन सकेंगे।
ज्ञातव्य है कि ग़ज़लों की रिकॉर्डिंग 24 फरवरी 2026 को आकाशवाणी रामपुर केंद्र में सम्पन्न हुई थी। इस विशेष प्रस्तुति में ‘होली’ शीर्षक से उनकी रचनाओं को शामिल किया गया है, जिनमें पारंपरिक रंगों के साथ सामाजिक सरोकारों की झलक भी दिखाई देगी।
रेडियो स्टेशन से ग़ज़लों के प्रसारण की खबर मिलते ही साहित्यिक जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। शायर सादिक अलापुरी, जनाब अहमद नबी, जनाब शमसुद्दीन सम्स मुजाहिदी, जनाब आज़म फरशोरी, श्री विवेक मिश्रा, श्री पवन शंखधार तथा श्री अंकित शर्मा सहित अन्य साहित्यप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
साहित्य प्रेमियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह बना हुआ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!