Breaking News

NMMS परीक्षा में बदायूं के कादराबाद विद्यालय का जलवा वारिस ने 131 अंकों के साथ पाई जनपद में 7वीं रैंक, दिव्या 126 अंकों के साथ 11वें स्थान पर

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। बदायूं जिले में आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा 2026 में उच्च प्राथमिक विद्यालय कादराबाद, विकास क्षेत्र समरेर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र मोहम्मद वारिस ने 131 अंक प्राप्त कर जनपद में 7वीं रैंक हासिल की, जबकि छात्रा दिव्या ने 126 अंकों के साथ 11वां स्थान प्राप्त किया।
दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका डॉ. दीपिका सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के बाद दोनों विद्यार्थियों को आगामी चार वर्षों तक ₹1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह छात्र-छात्राएं क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!