Breaking News

धरना प्रदर्शन से पहले आंगनबाड़ी महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना नजरबंद, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Spread the love

बदायूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर दिया। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश और एसएसपी बदायूं के आदेश पर 7 मार्च की शाम करीब 7 बजे से उन्हें घर पर ही नजरबंद रखा गया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के 75 जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 29 जनवरी 2026 को सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि यदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो 8 मार्च को लखनऊ के इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में बदायूं में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया।
इस कार्रवाई से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि सरकार लगातार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नए-नए कार्य सौंप रही है, लेकिन मानदेय बढ़ाने के मामले में ठोस कदम नहीं उठा रही है।
संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कई बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय लागू नहीं हुआ है। इसी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!