Breaking News

गौ सेवा आयोग सदस्य ने किया गौशालाओं का औचक निरीक्षण, हरा चारा बढ़ाने के दिए निर्देश

Spread the love


बिसौली और वजीरगंज के आश्रय स्थलों का लिया जायजा, गुठेला में बन रहे वृहद केंद्र का कार्य जल्द पूरा करने को कहा
बदायूं। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने सोमवार को जनपद की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गोवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत विकासखंड बिसौली की नगर पालिका बिसौली स्थित गौशाला से की गई। यहां 43 गोवंश संरक्षित पाए गए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन गोवंश को हरा चारा कम दिए जाने पर सदस्य ने नाराजगी जताते हुए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक गोवंश को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत देने और सहभागिता बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके बाद नगर पालिका वजीरगंज के कान्हा गोवंश आश्रय स्थल, ग्राम गुठेला का निरीक्षण किया गया। यहां 95 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 45 नर और 50 मादा गोवंश शामिल हैं। आश्रय स्थल पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सदस्य ने गोवंश को उचित मात्रा में दाना और चोकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
इसी ग्राम में निर्माणाधीन वृहद गौ संरक्षण केंद्र गुठेला का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि केंद्र का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सदस्य ने शेष कार्य को शीघ्र पूरा कराकर गोवंश को संरक्षित करने की व्यवस्था जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं ब्रेकिंग:मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने …

error: Content is protected !!