Breaking News

पूर्णागिरि धाम के लिए भक्तों का जत्था रवाना, देवी गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Spread the love

मां भगवती सेवा समिति के तत्वावधान में सौ से अधिक तीर्थयात्री बस से निकले

बिल्सी। नगर की मां भगवती सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार शाम नगर से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए सौ से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था बस से रवाना हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए उत्साह के साथ यात्रा पर निकले।
यात्रा पर रवाना होने से पहले भक्त देवी गीतों की धुनों पर झूमते और नाचते नजर आए। पूरा माहौल जयकारों और भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
माता रानी के भक्त उमेश चंद्र ‘हनी’ ने बताया कि रविवार सुबह सभी श्रद्धालुओं ने पहले मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद भू-पार्किंग स्थल पर चौथे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने बताया कि भंडारे के आयोजन में समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा और पूरे कार्यक्रम को श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …