Breaking News

होली मेले में रंग, उमंग और संस्कृति की झलक, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the love

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का आयोजन, विधायक बब्बू भैया ने दिया एकता-भाईचारे का संदेश

बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से होली के पावन अवसर पर बदायूं क्लब में होली मेला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और रंग-गुलाल के साथ एकता, भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी प्रेम व सौहार्द को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने महासभा के इस आयोजन की सराहना की।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट दीपक सक्सेना ने कहा कि होली मेला जैसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ते हैं। वहीं जिला महामंत्री धीरज सक्सेना ने कहा कि महासभा सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को संगठित करने का कार्य लगातार करती रही है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, फैंसी ड्रेस समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य प्रस्तुति में समृद्धि, शुभ, अभिनय और स्वाति सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ओम और दिविशा सक्सेना ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं हाईस्कूल वर्ग में रोशनी सक्सेना तथा इंटरमीडिएट वर्ग में दीप सक्सेना और रितिका सक्सेना को सराहना मिली।
इस दौरान मेधावी छात्रों और समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। सेवानिवृत्त सम्मान के तहत राजीव भारती, दिनेश सक्सेना, कनकलता सक्सेना और प्रवीन कुमार सक्सेना को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख समरेर श्रद्धा सक्सेना, तनुजा सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट दीपक सक्सेना (दीपू कातिब), अशोक सक्सेना, महेश सक्सेना, आदेश सक्सेना, हर्षित सक्सेना, विनोद सक्सेना, दीपक सक्सेना, भावेश सक्सेना, विपिन सक्सेना, निश्चल सक्सेना, ओमकार सक्सेना, सुषमा सक्सेना, निशा सक्सेना, सभासद मोहित सक्सेना तथा हिमांशु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!