Breaking News

नन्हीं सबीह फात्मा ने रखा पहला रोजा, परिवार ने माला पहनाकर बढ़ाया हौसला

Spread the love

बिसौली। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और इस दौरान बड़े ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में जुटे हैं। नगर में 19वें रोजे पर इकबाल मलिक की बेटी सबीह फात्मा ने अपना पहला रोजा रखा।
रोजा मुकम्मल होने के बाद परिवार के लोगों ने सबीह फात्मा को माला पहनाकर उसका हौसला बढ़ाया और दुआओं के साथ उसकी सराहना की। इस मौके पर घर में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान कादरी मस्जिद के इमाम कारी अफलाक रज़ा उबैसी ने बताया कि रमजान का महीना गुनाहों की माफी, सब्र और इंसान को नेक राह पर चलने का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान में संयम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
रोजा इफ्तार के मौके पर इकबाल मलिक, रईस अहमद, अयाज अहमद, मोहम्मद अनस, इरशाद अहमद, जीशान, अमन, सरताज, रियाज बानो, खुर्शीद, गुलशन, शमीम और रुखसाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …