Breaking News

कायस्थ महासभा का होली मेला: प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, रंगों के बीच गूंजा भाईचारे का संदेश

Spread the love


बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा होली के पावन अवसर पर बदायूं क्लब में होली मेला कार्यक्रम का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों के इस त्योहार के माध्यम से एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें कौशल किशोर लाल (7 बार यूजीसी नेट क्वालीफाई), अशोक सक्सेना (वैशाली फिल्म्स), राजीव भारती (सेवानिवृत्त), दिनेश सक्सेना (कलेक्ट्रेट), कनकलता सक्सेना (अध्यापिका), प्रदीप कुमार सक्सेना (सहायक विकास अधिकारी) और नीरज सक्सेना (सहायक अभियंता, आकाशवाणी नई दिल्ली) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोशनी, दीप, रितिका, आराध्या, अनन्या, दिव्यांश, सार्थक, शिखर और आस्था सक्सेना को भी मंच से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। नृत्य प्रतियोगिता में समृद्धि, शुभ, अमायरा, आंशी, श्रेयांश, कुनाल, निखिल, वेदांशी और स्वाधी सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्हें मंच से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और समाज के लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन होली मिलन और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने के साथ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!