Breaking News

बाढ़ व सूखा प्रबंधन योजना पर 16 मार्च को होगी अहम बैठक

Spread the love

बदायूं। जनपद में बाढ़ और सूखा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर 16 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में बाढ़ प्रबंधन योजना-2026 और सूखा प्रबंधन योजना की तैयारी के संबंध में यह बैठक बुलाई गई है। बैठक दोपहर 1:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलेक्ट्रेट बदायूं में आयोजित होगी।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक सूचनाओं एवं तैयारियों के साथ बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में बाढ़ और सूखा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आगामी तैयारियों की रूपरेखा तय की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!