Breaking News

जिला न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की होगी पुनर्नियुक्ति, 48 पदों के लिए 23 मार्च तक करें आवेदन

Spread the love

बदायूं। जिला न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अध्यक्ष चयन समिति एवं प्रथम अपर जिला जज रिंकू जिंदल ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के परिपत्र के अनुपालन में यह भर्ती की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मचारी, जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें रिक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 की शाम 4 बजे तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय बदायूं के पटल पर जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पुनर्नियुक्ति की सेवा शर्तें उच्च न्यायालय द्वारा जारी परिपत्र के अनुरूप होंगी। यह नियुक्ति अधिकतम 65 वर्ष की आयु या एक वर्ष की अवधि (जो पहले हो) तक के लिए की जाएगी। यदि इससे पहले पदोन्नति या सीधी भर्ती के माध्यम से पद भर जाते हैं तो नियुक्ति समाप्त भी की जा सकती है। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी।
जानकारी के अनुसार स्टेनोग्राफर के 8, ग्रुप-सी के 17 और ग्रुप-डी के 23 पदों पर पुनर्नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना जिला न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है तथा जनपद न्यायालय बदायूं की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!