Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जामा मस्जिद शम्सी में अदा की जुमा अलविदा की नमाज, दी ईद की मुबारकबाद

Spread the love

बदायूं। शहर की जामा मस्जिद शम्सी में शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की।
नमाज के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से लगाए गए कैंप में उन्होंने लोगों से गले मिलकर जुमा अलविदा और आगामी ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
इस अवसर पर सभासद अनवर खां, नवेद, मुशाहिद, पूर्व सभासद हारून, सोहिल सिद्दीकी, फरहत अली, साजिद नेता जी, मोहम्मद मियां, अफसर अली खां, छोटू, बब्लू रिजवान, कौसर अली, स्वाले चौधरी, पप्पन पीरजी, फहीम खां, समर खान, राशिद पेंटर, मोहम्मद अर्श, वसीम सिद्दीकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …