लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण शुक्रवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।
करीब 1519 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण समता मूलक चौराहे के पास किया गया। लोकार्पण के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन कॉरिडोर का अवलोकन भी किया और अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली।
बताया गया कि इस ग्रीन कॉरिडोर के शुरू होने से राजधानी लखनऊ में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी। यह परियोजना शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Budaun Amarprabhat