Breaking News

जुमा अलविदा पर बिल्सी की मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चैन की दुआएं

Spread the love

बिल्सी। पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार जुमा अलविदा के अवसर पर नगर की विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों की ओर जाते दिखाई दिए। नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
नगर की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज विशेष अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज से पहले उलेमाओं ने रमजान के पाक महीने की अहमियत बताते हुए लोगों को आपसी भाईचारे, नेक रास्ते पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को जुमा अलविदा की मुबारकबाद दी। इस दौरान बाजारों में भी रौनक देखने को मिली और लोगों ने ईद की तैयारियों के लिए खरीदारी की।
वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे नगर में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

युद्ध की खबरों से फैला भ्रम: उसावां गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने उमड़ी भीड़

Spread the loveउसावां (बदायूं)। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के …

error: Content is protected !!