Breaking News

सांसद आदित्य यादव 14 व 15 मार्च को बदायूं में करेंगे जनसंपर्क, उर्स व पीडीए दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love

बदायूं। समाजवादी पार्टी से बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव 14 मार्च 2026 को अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले के विभिन्न गांवों व कस्बों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद शाम 6 बजे हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) के उर्स मुबारक के अवसर पर आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मौके पर वह दरगाह पर चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ भी करेंगे।
इसके बाद 15 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से सांसद अपने निजी आवास डीएम रोड, सिविल लाइन बदायूं पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
उसी दिन प्रातः 11 बजे बदायूं के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में आयोजित बहुजन नायक Kanshi Ram की 92वीं जयंती के अवसर पर होने वाले “बहुजन समाज दिवस (पीडीए दिवस)” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके उपरांत सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित अन्य राजनीतिक व निजी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!