Breaking News

सुराही गांव में निकली भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा, प्राचीन मंदिर में शिव परिवार व बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित

Spread the love

संवाददाता असलम
इस्लामनगर। विकासखंड इस्लामनगर के गांव सुराही में शुक्रवार को आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां लगभग 150 वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर के भव्य नवनिर्माण के बाद भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई और मंदिर में शिव परिवार व बजरंगबली की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना की गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि शर्तेंदु पाठक, अरविंद चेयरमैन और दयासिंधु शंखधार ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना व आरती के साथ किया। अतिथियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्रामवासियों की एकता, आस्था और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बताया।
मंदिर निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पवन पाठक और शिखा पाठक ने बताया कि गांव में भगवान शिव करीब डेढ़ शताब्दी से विराजमान हैं। ग्रामवासियों और परिवारजनों के सहयोग से अब मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव के साथ माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय (शिव परिवार) तथा पवनपुत्र बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
पुष्प वर्षा और गुलाल से सराबोर हुआ गांव
शोभायात्रा के दौरान पूरा गांव ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह गुलाल उड़ाकर और फूलों की वर्षा कर भगवान की पालकी का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, खासकर शिव-पार्वती की जीवंत झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शिव भजनों की धुन पर भक्त झूमते और नृत्य करते नजर आए।
शोभायात्रा के भ्रमण के पश्चात आचार्य प्रशांत दीक्षित, आदर्श दीक्षित, लोकेश, जगमोहन और गौरव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से शिव परिवार को मंदिर में विराजमान कराया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बबली शर्मा और जितेंद्र पाठक ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना संपन्न की।
इस अवसर पर शैलेश पाठक, राहुल पाठक, लवकुश पाठक, हरिकिशन शर्मा, विशाल शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, प्रिंस पाठक, छोटू पाराशर, आलोक पाठक, प्रशांत पाठक, रवि शर्मा, लोकेश शर्मा, गड्ढों देवी, हसमुखी देवी, डिम्पल शर्मा, रति पाठक, सतीश शर्मा, विमल पाठक और पुष्पेंद्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में 14 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह, विधायक हरीश शाक्य होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love बिल्सी (बदायूं)। नगर में होली पर्व के उपलक्ष्य में 14 मार्च को …

error: Content is protected !!