Breaking News

घर की छत पर चढ़ा आवारा सांड, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उतारा नीचे

Spread the love

मूसाझाग। थाना क्षेत्र के ग्राम काजीखेड़ा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आवारा सांड गांव में घूमते-घूमते अजयपाल यादव के घर में घुस गया और सीढ़ियों से होते हुए छत पर चढ़ गया। छत पर सांड को देख परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सांड को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के दौरान गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसी घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!