Breaking News

तीन दिन छह घंटे बंद रहेगी बिजली: उसहैत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर होगा रीकंडक्टरिंग कार्य

Spread the love

उसहैत। 33/11 विद्युत उपकेंद्र उसहैत की 33 केवी लाइन पर रीकंडक्टरिंग कार्य किए जाने के कारण क्षेत्र में तीन दिन तक निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अवर अभियंता आर.के. श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्य 15 मार्च से 17 मार्च 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान उपकेंद्र उसहैत से संचालित सभी 11 फीडरों से जुड़े गांवों और कस्बों की बिजली आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!