Breaking News

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, उसहैत थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

उसहैत। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताया जाता है कि गांव की एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने थाना उसहैत पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …