Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 71 मोटर दुर्घटना दावों का निस्तारण, पीड़ितों को 4.88 करोड़ की क्षतिपूर्ति

Spread the love

बदायूं। जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में लंबित मामलों का भी निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 14 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि और अधिवक्ता भी मौजूद रहे। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से जुड़े मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में कुल 71 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण किया गया। इनमें पीड़ितों को 4 करोड़ 88 लाख 39 हजार रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में दिलाई गई।
लोक अदालत में बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों की उपस्थिति में मामलों का निपटारा किया गया, जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय और आर्थिक राहत मिल सकी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!