Breaking News

रंगों में घुला सियासी संदेश: होली मिलन में विधायक हरीश शाक्य ने विकास और भाईचारे का दिया मंत्र

Spread the love

बिल्सी। नगर के नारायण ग्रीन हाउस में आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह में रंग, गुलाल और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरीश शाक्य ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं। विधायक ने कहा कि होली मिलन तभी सार्थक होगा, जब समाज के सभी लोग मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों में भागीदारी निभाएं।
अपने संबोधन में उन्होंने अपने चार वर्ष के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य क्षेत्र की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से ही संभव हो सके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन के भरोसे और समर्थन से ही विकास योजनाओं को गति मिलती है।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर और सभासदों ने विधायक का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन संजीव रूप ने किया। इस दौरान ओमबाबू सक्सेना, विवेक राठी, दीपक चौहान और ओमप्रकाश सागर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में सूर्यप्रकाश देवल, शेखर सक्सेना, मृदुल शर्मा, मनीष असावा, कुंवरपाल, आरिफ राइन, बागीश माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, , धर्मवीर और धर्मपाल सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएँ *अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप* …

error: Content is protected !!