Breaking News

बदायूं में 15 केंद्रों पर उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, 70% से अधिक रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति

Spread the love

बदायूं। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।
प्रथम पाली में कुल 4320 अभ्यर्थियों में से 3038 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1282 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं द्वितीय पाली में भी कुल 4320 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3104 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा।
जनपद के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो सड़क हादसों से दहला कुंवरगांव: युवक की मौत, दो गंभीर घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Spread the loveकुंवरगांव। थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ ही देर के अंतराल में हुए …

error: Content is protected !!