Breaking News

बदायूं में दोहरे हत्याकांड पर प्रशासन सख्त, आरोपियों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर

Spread the love

बदायूं। जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित एचपीसीएल बायोगैस प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटा है।
इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने आरोपियों की संपत्तियों को चिह्नित कर उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …