Breaking News

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-तीमारदारों में मारपीट

Spread the love

लखनऊ। राजधानी के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज को लेकर तीमारदारों और डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ के बीच जमकर हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई।
बताया जा रहा है कि मरीज के इलाज को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बवाल में बदल गई। इस दौरान मरीज के साथ आए लोगों ने इमरजेंसी गेट का शीशा भी तोड़ दिया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को काबू में किया। घटना विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित लोहिया अस्पताल की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अस्पताल प्रशासन से भी जानकारी ली जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!