Breaking News

बदायूं पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई क्षेत्राधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Spread the love

बदायूं। जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत कई क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, रजनीश कुमार उपाध्याय को नगर क्षेत्र के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक लाइन/यातायात एवं अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुनील कुमार सिंह को उझानी क्षेत्राधिकारी बनाया गया है, जहां वे कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की निगरानी करेंगे। साथ ही उन्हें चुनाव, विशेष जांच प्रकोष्ठ सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं का पर्यवेक्षण भी सौंपा गया है।
इसी क्रम में कृष्ण कुमार तिवारी को बिल्सी क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। वे बिल्सी, इस्लामनगर और उघैती थाना क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
वहीं आदेश जारी करने वाले राहुल पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बदायूं को दातागंज क्षेत्राधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। वे दातागंज, उसहैत और हजरतपुर थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं। इस फेरबदल को जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कसावट के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं में दिखी आस्था की उमंग

Spread the loveबिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम मंदिर में मंगलवार …

error: Content is protected !!