Breaking News

डायट में शिक्षक संकुल बैठक, 685 शिक्षकों को दी गई नई शैक्षिक योजनाओं की जानकारी

Spread the love

बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षक-शिक्षा योजना के अंतर्गत जनपद के 137 न्याय पंचायतों के 685 शिक्षक संकुल सदस्यों की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों को नई शैक्षिक योजनाओं, पोर्टलों और शिक्षण विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रथम सत्र में ब्लॉक जगत, कादरचौक और वजीरगंज के शिक्षक संकुल सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान डायट के प्रवक्ता डॉ. अमित शर्मा ने मार्च माह के एजेंडे पर चर्चा करते हुए इको क्लब, आईसीटी लैब, दीक्षा ऐप, निपुण प्लस एप, उद्गम पोर्टल और ‘मेरी उड़ान’ पत्रिका सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय और छात्र के मासिक आकलन पर विशेष जोर दिया।
सुधा मिश्रा ने प्री-प्राइमरी कक्षाओं के संचालन, शिक्षण योजना, पाठ योजना, डीबीटी और प्रेरणा पोर्टल, यू-डाइस पोर्टल समेत विभिन्न ऑनलाइन व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही शिक्षण सामग्री, निपुण लक्ष्य ऐप, पियर बाला ऐप और एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रमों से अपडेट रहने पर बल दिया।
एसआरजी जसवीर सिंह ने बिल्डाथान रजिस्ट्रेशन, इको क्लब गठन, टीचिंग मटेरियल और दक्षताओं की जानकारी देते हुए शिक्षकों को कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से अपनाने की सलाह दी। वहीं पीयूष कुमार ने शिक्षक संकुल एजेंडे को व्यवहार में लागू करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और बालवाटिका के बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया।
बैठक में कामिनी रानी सहित 60 एआरपी के अलावा जमीर अहमद, राजेश कुमार राजू, मोहम्मद नवेद, सुभाष कुमार सागर, निहाल उद्दीन, परमवीर दीवला, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, विवेक द्विवेदी, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार जौहरी, रामवीर सिंह यादव सहित सैकड़ों शिक्षक संकुल सदस्यों ने प्रतिभाग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!