Breaking News

सड़क सुरक्षा पर लखनऊ में जुटेंगे स्काउट-गाइड: बदायूँ से टीम तैयार, पोस्टर भेजे गए

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा में स्काउट-गाइड की भूमिका पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 23 से 25 मार्च तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित ज्यूपिटर हॉल में किया जाएगा।
इस कार्यशाला में वॉलिंटियर, जिला संगठन कमिश्नर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त और ट्रेनिंग काउंसलर प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को सड़क सुरक्षा विषय पर एक पोस्टर और छह स्लोगन तैयार कर प्रस्तुत करने होंगे।
जिले की ओर से मुहम्मद असरार एवं संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में आकर्षक पोस्टर तैयार कर हरिओम को सौंपे गए। एआरटीओ कार्यालय के माध्यम से ये पोस्टर बरेली होते हुए लखनऊ भेजे जाएंगे।
राज्य स्तरीय कार्यशाला में बदायूँ जिले का प्रतिनिधित्व मुहम्मद असरार के नेतृत्व में सतपाल गुप्ता, अंबिका सिंह तथा कंचन सक्सेना प्रतिभाग करेंगी।
इस कार्यशाला के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …