Breaking News

CCTV में कैद ट्रॉली चोरी, ट्रैक्टर से बांधकर ले उड़ा शातिर

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ट्रैक्टर के सहारे ट्रॉली को बांधकर फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित रामबहादुर पुत्र देवीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी ट्रॉली घर के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आया और ट्रॉली को उससे जोड़कर मौके से ले गया।
सुबह जब ट्रॉली मौके पर नहीं मिली तो उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। फुटेज में एक व्यक्ति ट्रैक्टर के जरिए ट्रॉली को ले जाता नजर आ रहा है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …