Breaking News

थाने में लगी चौपाल: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अधिकारों व सुरक्षा की दी जानकारी

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

जरीफनगर (बदायूँ)। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना जरीफनगर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उ0नि0 श्रीपाल वर्मा, महिला कांस्टेबल दीपा एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क के कार्यों से अवगत कराया। बैठक में उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं, जिस पर सभी ने अपनी कुशलता व्यक्त की।
इस दौरान महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।
बैठक के बाद सभी महिलाओं और बालिकाओं को थाना परिसर एवं मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षा और सहायता के प्रति भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!