Breaking News

गायत्री महायज्ञ के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन, स्वर्ण जयंती पर हुआ सम्मान

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ के समापन पर भव्य पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सत्यवती शर्मा के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उनका पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। दोनों को मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ में आहुति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
परिव्राजक सचिन देव, सुखपाल शर्मा और नत्थू लाल शर्मा ने प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान जी का विधिवत पूजन कराते हुए यज्ञ सम्पन्न कराया। 24 घंटे चले अखंड रामायण पाठ के बाद गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां दी गईं।
इस अवसर पर देवकन्याओं और मातृशक्ति द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। पूजन और दान-दक्षिणा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में सुरेंद्रनाथ शर्मा, माया सक्सेना, आर्येंद्र सिंह, रविकांत शर्मा, प्रतीक्षा, निवेद, त्वरिता, मनोज मिश्रा, मीनू शर्मा, सार्थक मिश्रा, ध्रुव यादव, मुन्नी देवी, प्रज्ञा, समृद्धि, सृष्टि शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, रेनू, अनोखेलाल, कुसुम शर्मा, ब्रह्मानंद चतुर्वेदी, राजेश्वरी, सीमा गुप्ता, शिवंवदा सिंह, भवेश शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, रक्षपाल सिंह, कालीचरण पटेल, वैभव शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भागीरथी गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the loveबिल्सी। नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से सोमवार को कछला …