Breaking News

नवरात्र का चौथा दिन: माँ कूष्मांडा की भक्ति में डूबा बिसौली, मंदिरों में उमड़ी आस्था

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। नवरात्र के चौथे दिन नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
रविवार को पूरे दिन नगर के मंदिरों और घरों में देवी भजन और भक्तिगीतों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए मां का आशीर्वाद लिया।
इधर बिल्सी रोड स्थित श्री पूर्णागिरी माँ मनोकामना नवदुर्गा मंदिर में श्री पूर्णागिरी मां मनोकामना नवदुर्गा मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां की भक्ति में लीन हो रहे हैं।
नवरात्र के पावन अवसर पर नगर में चारों ओर आस्था, उल्लास और धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!