संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना उझानी में दर्ज मु0अ0सं0 49/26, धारा 137(2)/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम अतरासी, थाना बहजोई, जिला सम्भल को रविवार को कस्बा उझानी के बरी बाईपास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
इस गिरफ्तारी में उ0नि0 अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat