Breaking News

ईद-होली मिलन में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, कव्वाली ने बांधा समां

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए आग़ाज़ द वॉयस ऑफ यूथ संस्था ने ईद के दूसरे दिन लालपुर स्थित आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल में भव्य ईद-होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहारों की बधाई दी, जहां गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद न्यायाधीश बी डी नक़वी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में चार्टर्ड अकाउंटेंट फैसल फरीदी, बार एसोसिएशन बदायूँ के महासचिव संदीप मिश्रा तथा ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की प्रबंधक नूरुस्सबा नक़वी शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि बी डी नक़वी ने कहा कि ऐसे आयोजन देश की साझा संस्कृति को मजबूत करते हैं और इन्हें लगातार होना चाहिए। संदीप मिश्रा ने लोगों से अपने कर्मों को बेहतर बनाने का संदेश दिया, वहीं फैसल फरीदी ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए जरूरतमंदों की मदद पर जोर दिया। नूरुस्सबा नक़वी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और वर्तमान समय में बेहद जरूरी हैं।
कार्यक्रम के अंत में बदायूँ के मशहूर कव्वाल दानिश हुसैन ने अपनी शानदार कव्वाली से माहौल को सराबोर कर दिया और एकता का संदेश दिया।
आयोजक नितिन गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ज़ोहेब खान ने किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!