Breaking News

24 मार्च से सजेगा खेड़े वाली देवी का मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा भक्तों का स्वागत

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के सिरासौल गांव स्थित जसा पट्टी के खेड़े में विराजमान देवी मां के मंदिर पर चैत्र नवरात्र के अवसर पर लगने वाला पारंपरिक देवी मेला 24 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
खेड़े वाली देवी मां विकास समिति के संरक्षक एवं ग्राम प्रधान सोनू सिंह जादौन ने बताया कि समिति की बैठक में सर्वसम्मति से मेले की तिथि तय की गई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान रात्रि में आंवला की नाटक कंपनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं दिन में मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार मेले को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही दुकानदारों से अधिक संख्या में दुकानें लगाने की अपील की गई है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आशीष शर्मा बने ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री

Spread the loveबिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने ग्राम भटपुरा निवासी …