Breaking News

सिरतौल प्रीमियर लीग में सुपर किंग्स का दबदबा, 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के सिरतोल गांव में चल रही सिरतौल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। इस मैच में सिरतौल सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरतौल वारियर्स को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
मैच में वारियर्स के कप्तान तेजवीर सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम निर्धारित 10 ओवर में 81 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुमित ने 18 रन, अमन शर्मा ने 12, शनि उपाध्याय ने 9 और भोले दीक्षित ने 8 रन का योगदान दिया।
सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में नीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। दीपक शर्मा ने 3 और अखिल पाठक ने 2 विकेट लेकर वारियर्स की पारी को सीमित कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने मजबूत शुरुआत की और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान अखिल पाठक ने 24 रन की अहम पारी खेली, जबकि सोनू ने 18, दया शर्मा ने 10 और अभय गुप्ता ने 6 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
वारियर्स की ओर से अमन शर्मा और पारस सिंह को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुपर किंग्स के कप्तान अखिल पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान आयोजन समिति के पवन उपाध्याय, दीपेंद्र कुमार, अतीक सैफी, सर्वेश उपाध्याय, भुवनेश उपाध्याय, बिजेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, गौरव शर्मा, अनुज गौड़ और सनी शाक्य सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!