Breaking News

आधी आबादी की आवाज बने डॉ. त्रिवेंद्र, ‘राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान’ से नवाजे गए

Spread the love


उझानी। एपीएम पीजी कॉलेज उझानी के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मेरठ की प्रकृति फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।
प्रकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर से उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े करीब 50 विद्वानों ने भाग लिया। इसी दौरान डॉ. सिंह को उनके शोध कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया। फाउंडेशन के निदेशक मुकेश नादान ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह ने अपने शोध पत्रों में महिलाओं की राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया है। उनके लेख देश की आधी आबादी के अधिकारों और सशक्तिकरण पर केंद्रित रहे हैं, जो विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि उनके प्रयास तब तक पूर्ण नहीं होंगे, जब तक महिलाओं को उनके वास्तविक अधिकार नहीं मिल जाते। उन्होंने समाज में बराबरी और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस उपलब्धि से महाविद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर में पीआरडी जवानों की मासिक परेड संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Spread the loveअनन्त घोष ब्यूरो आसफपुर। स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में प्रांतीय रक्षक दल …