Breaking News

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख की ठगी के बाद आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गोरखपुर। खुद को IAS अधिकारी बताकर शादी रचाने और लाखों रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रीतम निषाद मूल रूप से इटावा का रहने वाला है। उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को IAS अधिकारी बताकर गोरखपुर में धूमधाम से शादी की और लड़की पक्ष से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से दो शादियां कर चुका है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसने आईएएस के फर्जी कागजात तैयार कर रखे थे, जिससे लोगों को आसानी से झांसे में लेता था।
मामले में यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अपनी नई दुल्हन को बाहर ले जाने की योजना बना रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!