Breaking News

आठवें वेतन आयोग के विरोध में 25 मार्च को ‘काला दिवस’, पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

Spread the love

बदायूं। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उ.प्र. जनपद शाखा बदायूं की एक आवश्यक बैठक वैशाली फिल्म क्रिएशन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सह संयोजक अशोक सक्सेना ने की, जिसमें आठवें वेतन आयोग के लाभों से पेंशनर्स को वंचित करने के विरोध में रणनीति बनाई गई।
जनपद संयोजक संतोष शर्मा ने बताया कि समिति के आह्वान पर 25 मार्च को ‘काला दिवस’ मनाया जाएगा। इस दौरान सभी पेंशनर्स काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी पेंशनर्स 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद कार्यालय पर एकत्रित होंगे, जिसके बाद 12 बजे ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। समिति से जुड़े 16 संगठनों के पेंशनर्स से व्यापक संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है।
बैठक में संरक्षक गुलाब सिंह राठौर, सह संयोजक (प्रचार) महेश चंद्र शर्मा और कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल द्वारा दी गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …