Breaking News

रामनवमी पर आस्था का सैलाब: 25 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, झांकियों से सजेगा नगर

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में इस बार आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 25 मार्च 2026, दिन बुधवार को श्री मनकामेश्वर चामुंडा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
रजनीश शर्मा ने बताया शोभायात्रा उझानी बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी। यात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियों के साथ-साथ काली अखाड़ा और अन्य धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल झांकियां भक्तों को आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत कर देंगी। नगर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बनाएंगे।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
रामनवमी के इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …