Breaking News

नन्हे सितारों ने लूटी महफिल: टिथोनस स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह बना यादगार

Spread the love


बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को आयोजित ग्रेजुएशन समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल एवं प्रबंध निदेशक शरद बंसल द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी प्रस्तुति दी कि अभिभावक और अतिथि भाव-विभोर हो उठे। नृत्य, गीत और मंचीय प्रस्तुतियों में बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और उत्साह साफ झलक रहा था। हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और यही आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करेंगे। वहीं शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने भी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं शैक्षणिक निदेशक द्वारा कई बच्चों को रिपोर्ट कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!