Breaking News

लखनऊ में सीएम से मुलाकात: बदायूं के विकास मुद्दों पर हुई अहम चर्चा, नई बिजली योजनाओं की उठी मांग

Spread the love

लखनऊ/बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। आज लखनऊ में सुशासन और विकास के प्रतीक योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस दौरान बदायूं विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। बैठक में क्षेत्र के शैक्षिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कंपोजिट विद्यालयों के विकास तथा विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही शहर क्षेत्र में मसाना माता की मड़ैया एवं ग्राम बनकोटा में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व, जनकल्याण के प्रति समर्पण और विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की गई, जो प्रदेश को लगातार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …