बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। नगर के श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवार को नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर के महंत संजय शर्मा को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कमेटी सदस्यों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों ने संजय शर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।
नवनियुक्त अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा धार्मिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से मंदिर के विकास को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat