Breaking News

शपथ के बाद जोरदार स्वागत: केएल गुप्ता का बैंड-बाजे संग हुआ भव्य अभिनंदन

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। नगर पालिका परिषद बदायूं के लिए शासन द्वारा नामित सदस्य केएल गुप्ता के शपथ ग्रहण के बाद नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे के साथ जब वह अपने आवास कृष्णापुरी पहुंचे तो मोहल्लेवासियों ने श्रीजी रिसॉर्ट में फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्सव का रूप दे दिया। नगर पालिका से लेकर कृष्णापुरी तक जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत कर खुशी जाहिर की।
केएल गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब तक उनके पास यह जिम्मेदारी रहेगी, तब तक वह जनता की सेवा में पूरी लगन से कार्य करते रहेंगे, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!