Breaking News

उसावां के देवेश ने बढ़ाया मान: राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध पर सम्मान

Spread the love

उसावां (संवाददाता अमित वर्मा)। विज्ञान के क्षेत्र में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में कस्बे के देवेश प्रताप कौशल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें झांसी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हिन्दी विज्ञान सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मेलन विज्ञान भारती एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 20 से 22 मार्च तक आयोजित हुआ, जिसमें “प्राचीन काल से आधुनिक काल तक स्वदेशी विज्ञान का योगदान” विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी कपड़ा व्यापारी सुरेश चंद कौशल के पुत्र देवेश प्रताप कौशल को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जयप्रकाश शुक्ल, डॉ. संजीव श्रीवास्तव एवं प्रोफेसर डी.के. भट्ट ने उन्हें प्रतीक चिन्ह और शोध पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
देवेश की इस उपलब्धि से न केवल उसावां बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …