Breaking News

नवरात्र से पहले सख्ती: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, नमूने भरकर लैब भेजे

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए नमूने जांच के लिए भेजे गए।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सी.एल. यादव एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। मंगलवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए कुल 3 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
कार्रवाई के दौरान लालपुल स्थित मेसर्स रिलायंस रिटेल लिमिटेड से कुट्टू आटा और मूंगफली दाना का नमूना लिया गया, जबकि कुंवरगांव स्थित मनोज ट्रेडर्स से रोस्टेड चौलाई का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण सामग्री बेचने तथा बिना लाइसेंस कारोबार न करने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी किया गया।
अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिंद, राजेंद्र नाथ मिश्रा और सीमा यादव मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!