Breaking News

भू-माफियाओं पर कड़ा प्रहार: हजारों हेक्टेयर जमीन मुक्त, पीड़ितों को मिला न्याय

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। प्रदेश सरकार द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने बड़ा असर दिखाया है। अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई के चलते हजारों हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराकर वास्तविक मालिकों को उनका हक दिलाया गया है, जिससे पीड़ितों को राहत मिली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन कर सख्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 1 मई 2017 से राज्य, मंडल, जनपद और तहसील स्तर पर टीमें बनाकर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सरकार द्वारा विकसित एंटी भू-माफिया पोर्टल पर अवैध कब्जों से संबंधित लगभग 4.22 लाख शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 72,029.46 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
कार्रवाई के दौरान 24,892 राजस्व वाद, 1,135 सिविल वाद और 4,742 एफआईआर दर्ज की गईं। वहीं 1331 अतिक्रमणकर्ताओं को भू-माफिया के रूप में चिन्हित किया गया, जिनमें से 211 वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं।
इसके अलावा 1165 के खिलाफ आईपीसी, 259 के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता, 6 के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 86 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और 319 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
प्रदेश सरकार के इस अभियान से गरीब, अनुसूचित जाति, कमजोर वर्ग और महिलाओं को विशेष राहत मिली है। आम जनता द्वारा सरकार की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की जा रही है और इसे न्याय की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!