Breaking News

100% रिजल्ट से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर, नन्हे मेधावियों ने मारी बाज़ी—सम्मान समारोह में झलकी प्रतिभा की चमक

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, बरेली
बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल कपूर (उपसभापति, नगर निगम बरेली) एवं कार्यक्रम अध्यक्षा मोना शर्मा (प्रबंधिका, कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज) सहित विद्यालय प्रबंधन द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं नियमितता में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है और संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। वहीं, कार्यक्रम अध्यक्षा मोना शर्मा ने छात्रों को जीवन में श्रेष्ठ लक्ष्य अपनाने और समाज में नाम रोशन करने का संदेश दिया।
इस वर्ष पूर्व प्राथमिक वर्ग में कर्णिका यादव एवं युगल किशोर ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर बाज़ी मारी, जबकि प्राथमिक वर्ग में रुद्रांश यादव अव्वल रहे। कक्षा पीजी से लेकर पांचवीं तक विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय, जिला, प्रांत एवं क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जबकि प्रबंधक दिनेश मलिक ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में आसाराम गंगवार, धीरज सिंह, रामेश्वर सिंह, संजीव उपाध्याय, नितिन प्रजापति, अलका नवीन, नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव, पारुल सक्सेना, साधना शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!