Breaking News

मिशन शक्ति की चौपाल से गूंजा इस्लामनगर—महिलाओं को मिला सुरक्षा का मंत्र, हेल्पलाइन नंबरों से बढ़ा भरोसा

Spread the love

संवाददाता: असलम, इस्लामनगर
इस्लामनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना इस्लामनगर की टीम पूरी तरह एक्टिव नजर आई। पुलिस टीम ने मोहल्ला चौक, मैन बाजार और मोहल्ला उपाध्याय में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
चौपाल के दौरान ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्रॉय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा और ऑपरेशन ईगल जैसे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में 112 (पुलिस), 101 (अग्निशमन), 108 (एम्बुलेंस), 181 (वीमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) पर तुरंत संपर्क करें।
इसी क्रम में एक विद्यालय में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां छात्राओं को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं, साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपने अधिकारों को पहचानने और किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा और इस पहल की सराहना की। मिशन शक्ति टीम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!