Breaking News

छतुईया फाटक के पास वारदात की फिराक में था आरोपी, पुलिस पर झोंका फायर—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं/उझानी। जनपद के थाना उझानी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की मुस्तैदी और जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगने के बाद दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 जगमेन्दर और उ0नि0 रविन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ कस्बा उझानी के छतुईया फाटक से बाईपास जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। यहां एक संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था।
जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगा। इस दौरान पुलिस टीम बाल-बाल बची। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम श्रीपाल पुत्र छोटे, निवासी मोहल्ला नझियाई, कस्बा उझानी बताया। पुलिस के अनुसार, वह थाना उझानी का एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) में वांछित अपराधी है और उसके खिलाफ करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी को पुलिस निगरानी में जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संदेश साफ:
👉 बदायूं पुलिस का साफ संदेश—अपराध करोगे तो बच नहीं पाओगे!


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्यावरण संरक्षण: कछला एवं उसहैत क्षेत्र में रोपे गए 400 पौधे, खनन पट्टा धारक के प्रतिनिधि ने की पहल

Spread the loveकछला। जनपद के कछला एवं उसहैत क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली के …