Breaking News

जगत की बेटी बनी गौरव: विवेकानंद विद्या मंदिर की अध्यापिका को SSP अंकिता शर्मा ने किया सम्मानित”

Spread the love

बदायूँ। जिले की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करने के क्रम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ग्राम जगत की शिक्षिका ने क्षेत्र का मान बढ़ाया। अमर उजाला बदायूँ द्वारा 28 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जिले की 27 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें विवेकानंद विद्या मंदिर, जगत की अध्यापिका को भी सम्मान मिला।
कार्यक्रम में बदायूँ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्वयं सभी चयनित महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ग्राम जगत के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां की किसी अध्यापिका को पहली बार इस स्तर पर सम्मानित किया गया। इससे न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से महिलाओं और शिक्षिकाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है।
– रिपोर्टर: मोनू मिश्रा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …