Breaking News

नन्हे सितारों का बड़ा कमाल: आव्यान जिला टॉपर, आदर्श ने हासिल किया दूसरा स्थान”

Spread the love


बदायूँ। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती—इस कहावत को ब्लूमिंग डेल स्कूल, दातागंज के नन्हे छात्रों ने सच कर दिखाया है। हिंदुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा में कक्षा प्रथम के छात्र आव्यान झा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं इसी कक्षा के आदर्श यादव ने दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
दोनों होनहार छात्रों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए MJP Rohilkhand University के सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिलाधिकारी अवनीश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि का चेक प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अपनी सफलता का श्रेय आव्यान झा ने अपने बाबा राजेन्द्र कुमार झा, दादी ऊषा देवी, पिता दुर्गेश झा, माता रानी और विद्यालय परिवार को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!